Vivo V15 Pro और Vivo S1 की कीमत में मिलेगी 4000 की छुट

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपने U20 स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बीच कंपनी के कुछ डिवाइस की कीमत में भी कटौती की गई है। Vivo V15 Pro और Vivo S1 स्मार्टफोन को अब यूजर्स लगभग 4,000 रुपये की कटौती के साथ खरीद सकते हैं। इसके बाद Vivo V15 Pro को यूजर्स 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि Vivo S1 का बेस वेरिएंट 15,990 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इन फोन्स की कीमत में हुई कटौती को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

मुंबई के महेश टेलिकॉम ने ट्वीटर पर Vivo V15 Pro और Vivo S1 की कीमत में हुई कटौती की जानकारी दी है। ट्वीट के अनुसार Vivo V15 Pro के 6GB + 128GB वेरिएंट को अब Rs 19,990 में खरीद सकते हैं, जबकि इसे भारतीय बाजार में Rs 28,990 में लॉन्च किया गया था। वहीं Vivo S1 के 4GB + 128GB स्टोरेज को Rs 15990 और 6GB + 128GB मॉडल को Rs 17990 में खरीद सकते हैं।
Vivo V15 Pro में 1080 x 2340 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.39 इंच का सुपर एमोलेड फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। फोन में Samsung ISOCELL GD1 शूटर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन 3,700एमएएच की बैटरी मौजूद है।





