Vitamin D की कमी से होती है ये मानसिक बीमारी, वैज्ञानिकों ने कही ये बात…

अक्‍सर हम सब ये मानते हैं कि शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी होने से शारीरिक बीमारियां होती हैं. आपने भी शायद ही किसी को ये कहते सुना होगा कि विटामिन या मिनरल्‍स की कमी से कोई मानसिक रोगी हो गया हो.Vitamin D की कमी से होती है ये मानसिक बीमारी, वैज्ञानिकों ने कही ये बात...

पर अब वैज्ञानिकों ने नई बात कही है. हाल ही में किए गए एक शोध के आधार पर उन्‍होंने बताया है कि शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी हो तो मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं.

शोध किया गया आयरलैंड में. शोध में पता चला कि विटामिन-डी की कमी से बुजुर्गों में अवसाद यानी डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. पर ऐसा नहीं है कि ये खतरा केवल बुजुर्गों के लिए है. पहले के शोध भी ये साबित करते रहे हैं कि विटामिन डी की कमी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है.

गौरतलब है कि विटामिन-डी मुख्‍य तौर से सूरज की किरणों से यानी धूप से मिलता है. ऐसे में इसकी कमी होने पर बुजुर्ग ज्‍यादा प्रभावित होते हैं. सूर्य के प्रकाश से दूर रहने पर वे अवसाद का शिकार हो जाते हैं. शोध में पता चला कि अवसाद का खतरा 75 फीसदी बढ़ जाता है.

 

डबलिन यूनिवर्सिटी के प्रमुख वैज्ञानिक ईमोन लैर्ड ने बताया, ‘विटामिन-डी का संबंध हड्डी के अलावा स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों से भी है. इसकी कमी का असर डिप्रेशन के तौर पर दिख सकता है’.

इस शोध की रिपोर्ट को जर्नल ‘पोस्ट एक्यूट एंड लांग टर्म केयर मेडिसिन’ में प्रकाशित किया गया है. शोध में 50 से अधिक उम्र के 4,000 लोगों को शामिल किया गया था.

Back to top button