आइपीएल में सबसे कम उम्र में विराट कोहली बने थे कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स को सीजन 2021 में एक युवा कप्तान मिला है जो इस बार टीम की कप्तानी करेंगे। आइपीएल के 14वें सीजन के लिए श्रेयस अय्यर की जगह रिषभ पंत को दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया और महज 23 साल 6 महीने की उम्र में ही उन्होंने ये गौरव हासिल किया। रिषभ पंत बेशक आइपीएल में 23 साल 6 महीने की उम्र में दिल्ली टीम के कप्तान बने हों, लेकिन इस टी20 लीग में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का गौरव विराट कोहली को हासिल है। 

विराट कोहली को जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान बनाया गया था तब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल और 6 महीने थी। इससे पहले इतनी कम उम्र में अन्य कोई खिलाड़ी किसी टीम का कप्तान आइपीएल में नहीं बना था और ना ही इसके बाद अब तक इतनी कम उम्र में कोई खिलाड़ी कप्तान बन पाया है। रिषभ पंत आइपीएल में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने के मामले में 5वें नंबर पर है। 

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस टीम के के लिए सबसे कम उम्र में कप्तान श्रेयस अय्यर बने थे। श्रेयस को जब दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई थी तब उनकी उम्र 23 साल 4 महीने थी तो वहीं दिल्ली की तरफ से रिषभ पंत दूसरे सबसे कम उम्र के कप्तान बने जिनकी उम्र 23 साल 6 महीने है। आइपीएल मे ओवरऑल सबसे कम उम्र के कप्तान बनने के मामले में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं जो 22 साल 11 महीने की उम्र में कप्तान बनाए गए थे तो वहीं सुरेश रैना को 23 साल 3 महीने की उम्र में कप्तानी करने का मौका मिला था। 

22 साल 06 महीने- विराट कोहली 

22 साल11 महीने- स्टीव स्मिथ

23 साल 03 महीने- सुरेश रैना

23 साल 04 महीने- श्रेयस अय्यर

23 साल 06 महीने- रिषभ पंत

Back to top button