34 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे विराट-अनुष्का, इन सितारों के बन जाएंगे पड़ोसी

सेलिब्रिटीज की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से विराट-अनुष्का ही मीडिया में छाए हुए हैं। पहले सभी के फेवरेट कपल ‘विरुष्का’ ने इटली में शादी की। फिर उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन दिया। हाल ही में दूसरा रिसेप्शन मुंबई में आयोजित हुआ। इस हॉट कपल की शादी का हर फंक्शन बहुत ही ठाठ के साथ हुआ। ऊपर से दोनों के लुक ने सबको दीवाना बनाया। 

34 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे विराट-अनुष्का, इन सितारों के बन जाएंगे पड़ोसी

बड़ी खबर: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को IPL में मिली जगह, वो भी इस टीम में

चूंकि, अब विराट और अनुष्का एक-दूजे के हो चुके हैं। ऐसे में हमेशा ही साथ रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कपल विराट के वर्ली स्थित नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाला है। बता दें कि वर्ली मुंबई का पॉश इलाका है। यहां पहले से ही कई सेलिब्रिटीज रहते हैं। इतना ही नहीं विराट-अनुष्का की ही बिल्डिंग में एक और सितारा खिलाड़ी भी रहता है। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन-कौन से सितारे बनेंगे विरुष्का के पड़ोसी। 

 
Back to top button