#viralvideo: BJP नेता के बेटे ने साइड न देने पर बाइकर्स पर बरसाए लात-घूंसे, विडियो

छत्तीसगढ़। नेताओं के बेटे की दंबगई हमें अक्सर देखने को मिल जाती है। वह भी तब जब पिता रूलिंग पार्टी के नेता हो। ऐसा ही नजारा हाल ही में छत्तीसगढ़ को देखने को मिला।


#viralvideo: BJP नेता के बेटे ने साइड न देने पर बाइकर्स पर बरसाए लात-घूंसे, विडियो
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता मंटूराम के बेटे मुन्नू ने दो बाइकर्स की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। मामला सिर्फ इतना था कि दोनों ने उनकी गाड़ी को देर तक आगे नहीं निकलने दिया।
 
इस घटना की वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है। जिसके बाद यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुन्नू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किस तरह एक लड़के की बेहरहमी से पिटाई की।
मंटूराम इसके पहले कांग्रेस में थे और पार्टी से निकाल दिए गए थे।

आप भी देखिए वीडियो

 

Back to top button