VIDEO : युवक ने युवती से कहा मैं तुम्हें अभिनेत्री बनाउंगा और करने लगा ये काम

आगरा। यूँ तो बॉलीवुड में काम करने के लिए कोई भी कुछ कर गुजरता है। लेकिन बस इसी बात का कुछ लोग ग़लत फायदा उठाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है महिला थाने में आया, जहां एक युवक ने फिल्मों में कार्य दिलाने के बहाने युवती का शारीरिक शोषण किया और कई साल तक युवती के जिस्म के साथ खेलता रहा। कई वर्षों तक युवक महिला के साथ मुम्बई में रहा और युवती से शादी करने की बात कह कर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया और युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती के साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

युवती का आरोप है कि उसका युवक लगातार यौन उत्पीड़न कर रहा था। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे कहा था कि तुम मेरे साथ रहो तुम्हें एक अच्छी अभिनेत्री बनाऊंगा। आगरा में कुछ नहीं रखा है। लेकिन आरोपी युवक ने युवती को किसी भी फिल्म में कोई काम नहीं दिलाया और शारीरिक शोषण के साथ साथ युवती से मारपीट करता रहा। फिलहाल पुलिस मामलें जांच कर कार्यवाही की बात कर रही है।

Back to top button