विडियो: पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूम रहा था लड़का, असली पुलिस ने पकड़ा…

अमेरिका के कैलीफोर्निया में एक लड़के ने हर किसी को हैरान कर दिया. 14 वर्षीय लड़का नकली पुलिस ऑफिसर बनकर लोगों को परेशान करता था. ये लड़का अपनी सफेद कार में रेड और ब्लू इमरजेंसी लाइट लगाकर घूमता था. वो पुलिस की यूनिफॉर्म पहनकर डेप्यूटी शेरिफ बनकर घूमता था. वो दो घर में भी पहुंचा, जहां उसने दावा किया कि उसे यहां से घरेलू उपद्रव की शिकायत मिली है.

जब उससे मना किया गया तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की. जिसके बाद घर के मालिक ने दरवाजा लॉक कर दिया. ये वीडियो सेन बरर्नाडीनो काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने पोस्ट किया है. जहां बताया- घर के मालिक ने दरवाजा बंद करने के बाद पुलिस स्टेशन में कॉल करके पुलिस को बताया. घर के मालिक की शिकायत के बाद 6 मार्च को 14 साल के इस लड़को को गिरफ्तार किया गया. कार उसकी दादी की थी.
सेन रर्नाडीनो काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने बयान जारी करते हुए बताया- ”डिटेक्टिव्स ने पाया कि उसके बाद नकली पुलिस यूनिफॉर्म थी, बैलेस्टिक वेस्ट, आग्नेय शस्त्र, काफी मात्रा में पैसे और अन्य कानून प्रवर्तन संबंधित वस्तुएं उसके पास से मिली.” CCTV फुटेज में देखा जा सता है कि लड़का पुलिस ऑफिसर बनकर घूम रहा है. ये वीडियो शेरिफ डिपार्टमेंट ने शेयर किया है. पुलिस ने लड़के की पहचान नहीं बताई है.
https://www.facebook.com/sbcountysheriff/videos/1644719558927178/





