62 साल की उम्र में भी कम नहीं हुई माल्या की अय्याशी, लंदन में करने वाला है तीसरी शादी

भगौड़े विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज है और यह कर्ज देश की एसबीआई की अगुवाई वाले 17 बैंकों के समूह द्वारा दिया गया था।देश के नामी गिरामी बैंकों को 9000 करोड़ का चुना लगाकर विजय माल्या भारत से भाग गये थे और इतनी बदनामी के बावजूद माल्या की अय्याशियाँ बरकरार है ।

62 साल की उम्र में भी कम नहीं हुई माल्या की अय्याशी, लंदन में करने वाला है तीसरी शादी सीबीआई ने उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। भारत सरकार और सीबीआई माल्या को देश वापस लाने की हर संभव कोशिश कर चुकी है लेकिन अभी तक सफल नहीं हुई है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो हैरान करने वाली है। दरअसल, लंदन में विजय माल्या 62 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं।

विजय माल्या 62 साल की उम्र में शादी करेंगे। खबर के मुताबिक, विजय माल्या लंदन में तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि विजय माल्या उसी उसी लड़की से शादी करने जा रहे हैं जो उनके साथ भारत से भागी थी। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि वो इस लड़की से जल्द ही शादी कर सकते हैं। आपको बता दें कि विजय माल्या की उम्र 62 साल हो चुकी है और वो अब पिंकी लालवानी नाम की इस लड़की से शादी करने जा रहे हैं।आपको बता दें कि पिंकी लालवानी ही वो लड़की जो माल्या के साथ देश छोड़कर भागी थी।

ये दोनों भारत छोड़कर एक साथ ही 2 मार्च, 2016 को लंदन भाग गए। माल्या पिंकी को कई सालों से डेट कर रहे हैं। विजय माल्या 62 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। यह खबर इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। गौरतलब है कि पिंकी लालवानी विजया माल्या के हर अच्छे और बुरे वक्त में उनके साथ रही हैं। लंदन में केस की सुनवाई के दौरान भी वह विजय माल्या के साथ ही बैठी थी।

पिंकी और माल्‍या की जान-पहचान उस वक्त हुई जब पिंकी ने किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी शुरु की। पिंकी लालवानी को हमेशा माल्‍या की मां के साथ देखा गया। पिंकी लालवानी किंगफिशर एयरलाइंस की एयरहोस्टेस के साथ साथ किंगफिशर के ऐड में भी काम कर चुकी हैं। पिंकी लालवानी को अक्सर माल्या के साथ देखा जाता रहा है। कहा जा रहा है कि ये दोनों कई सालों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। आपको बता दें कि माल्या की पहली पत्नी का नाम समीरा तैयबजी और दूसरी पत्नी का नाम रेखा माल्या था। अब वो तीसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं।

Back to top button