Video : विवेक तिवारी हत्‍याकांड मामले में मुख्‍यमंत्री योगी ने दिए सख्‍त कार्रवाई के आदेश

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शनिवार तड़के सुबह पुलिस ने एक युवक विवेक तिवारी को संदिग्ध समझकर गोली मार दी. घायल विवेक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

राजधानी लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सख्‍त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. सीएम ने डीजीपी ओपी सिंह से बात कर पूरे मामले की जांच करने और कार्रवाई करने के लिए कहा है. इस संबंध में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शनिवार तड़के सुबह पुलिस ने एक युवक विवेक तिवारी को संदिग्ध समझकर गोली मार दी. घायल विवेक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने बताया कि उन्‍होंने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार रुकने की बजाय पुलिसवालों की मोटरसाइकिल पर चढ़ा दी. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने गोली चलाई. हालांकि कहा जा रहा है कि आरोपी सिपाही अपने को बचाने के लिए झूठी कहानी तैयार करके बयान दे रहा है.
जबकि दोनों सिपाहियों को न को खरोंच आई और न ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है. घटना गोमतीनगर इलाके के मकदूमपुर पुलिस चौकी की है. फिलहाल, आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी के खिलाफ गोमती नगर थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है.
सुल्तानपुर के रहने वाले विवेक तिवारी एपल कंपनी में एरिया मैनेजर के पद कार्यरत थे. घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. इस बीच विवेक तिवारी की सहयोगी को पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए नजरबंद कर दिया है. इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.






Back to top button