Video में देखें- इंडोनेशिया की सुनामी में कैसे समुद्र की 10 फीट ऊंची लहरों ने मचाई तबाही

वीडियो में समुद्र की लहरें किनारे की ओर आ रही हैं. ऊंची लहरें जैसे ही रिहायशी इलाके में प्रवेश करती हैं घर के घर डूब गए और लोगों में अफरातफरी मच गई.
इंडानेशिया की आपदा एजेंसी ने शनिवार को कहा कि एक इंडोनेशियाई शहर में भूकंप और सुनामी के कारण कम से कम 48 लोग मारे गए हैं. एजेंसी ने भूकंप-सुनामी की इस घटना के बाद पहली बार मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा बताया है. आपदा एजेंसी ने कहा कि सुलावेसी द्वीप के पालू में 356 लोग जख्मी भी हुए हैं. वहां पांच-पांच फुट की लहरें उठीं और 350,000 आबादी वाले इस शहर को अपनी चपेट में ले लिया.

भूकंप और सुनामी का एक वीडियो वायरल हो रहा जो भूकंप के केंद्र से अस्सी किलोमीटर दूर पालू का है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से सुनामी के दौरान घर के घर तबाह हो गए. इतना ही नहीं 7.5 रिक्टर के भूकंप के चलते समुद्र की लहरें 10 फीट ऊंची उठीं. वीडियो में समुद्र की लहरें किनारे की ओर आ रही हैं. ऊंची लहरें जैसे ही रिहायशी इलाके में प्रवेश करती हैं घर के घर डूब गए और लोगों में अफरातफरी मच गई.
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.5 थी और इसका केंद्र मध्य सुलावेसी के डोंग्गाला कस्बे से पूर्वोत्तर में दस किलोमीटर की गहराई में था. इसके चलते शुरुआत में सुनामी की चेतावनी भी कुछ समय के लिए जारी की गई.

स्थानीय आपदा एजेंसी के अधिकारी अकरिस ने कहा, ‘कई घर गिर गए.’ उन्होंने कहा, ‘यह तब हुआ जब हमें पहले से ही इससे पहले आए भूकंप से प्रभावित नौ गावों से डेटा इकट्ठा करने में मुश्किल आ रही थी.’ टेलीविजन फुटेज में लोगों को परेशान होकर इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है. राष्ट्रीय आपदा एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में महिलाओं एवं बच्चों को जोर-जोर से रोते-बिलखते हुए देखा जा सकता है.
आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने कहा कि क्षेत्रों के साथ संपर्क करने में कठिनाई आ रही है. उन्होंने एक बयान में डोंग्गाला इलाके में ‘बहुत नुकसान’ होने की बात बताई जहां करीब 3,00,000 लोग रहते हैं.

Here’s the moment a #tsunami of up to three metres hit #Indonesia pic.twitter.com/jQUKVk6mlP
— ABC News (@abcnews) September 29, 2018

 

Back to top button