Video- नाना पाटेकर की मुश्किलें बढ़ी, 10 साल पुराना वीडियो हुआ लीक

नई दिल्ली ।। लगभग 10 साल बाद अमेरिका से मुंबई लौंटी तनुश्री दत्ता इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। तनुश्री इस बार अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक टीवी इंटरव्यू की वजह से चर्चा में हैं। आपको बता दें कि तनुश्री ने बॉलीवुड स्टार नाना पाटेकर पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। तनुश्री ने इंटरव्यू के दौरान नाना पर आरोप लगाते हुए खुलासा किया था कि 10 साल पहले फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया गया।

हालांकि नाना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि सेट पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। नाना ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इन सब बातों में कोई सच्चाई नहीं है वह तनुश्री को कानूनी नोटिस भेजने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नाना ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग से लौटने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
पढ़िए- साउथ फिल्मों की ये 3 अभिनेत्रियां हैं सबसे वजनदार, नंबर 1 वाली तो बहुत सेक्सी…
इसमें वो फैंस को सभी सवालों के जवाब देंगे। एक ओर तनुश्री अपने आरोपों पर डटी हुई हैं वहीं नाना पाटेकर खुद को बेगुनाह साबित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच तनुश्री का वो वीडियो सामने आया है जिसमें मनसे के कार्यकर्ता उनकी कार पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो साल 2008 का है जिसमें कुछ लोग तनुश्री की गाड़ी पर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। विडियो में एक शख्स गाड़ी के पहिए की हवा निकालते हुए दिख रहा है तो वहीं दूसरा शख्स उनकी गाड़ी के ऊपर कूदता हुआ नजर आ रहा है।

तोड़फोड़ करने वाले ये लोग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। विडियो देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि इंटरव्यू के दौरान तनुश्री ने हादसे के बारे में जो बात बताई थीं वो बिल्कुल सही है। अब यह देखना होगा कि नाना इस विडियो पर अपनी क्या सफाई देते हैं।
फोटो- फाइल

Back to top button