Video: कार में छिपा था किंग कोबरा, देखकर उड़ गए होश

चीन में एक शख्स बार-बार अपनी कार स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह स्टार्ट ही न हो रही हो… अंत में परेशान होकर उसने कार के बोनट को खोला, तो उसे कुछ ऐसा दिखा जिसने उसके होश उड़ा दिए… उसकी कार को चलाने से रोक रहा था एक करीब दस फुट लंबा कोबरा. जी हां, पीपल्स डेली, चीन ने इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में कार के बोनट में छिपे बैठे कोबरा को साफ देखा जा सकता है. यह कोबरा तीन मीटर लंबा था यानी तकरीबन दस फुट का कोबरा उस शख्स की कार में छिपा बैठा था.
इस कोबरा को निकालने के लिए पुलिस टीम का सहारा लिया गया. इस दौरान बनाए गए वीडियो में दिख रहा है कि इसे कार से बाहर निकालने में कितनी मशक्कत करनी पड़ी.
4 घंटे तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला ने पूर्व पति का बाहर निकाल दी आंतें
इस कोबरा को बाहर निकालने में करीब चार पुलिसकर्मियों की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी. बताया गया कि इस कोबरा का वजर करीब 4.6 किलो था. इतना ही नहीं कार से निकलने के बाद कोबरा उस बैग में भी नहीं घुसना चाहता था, जो पुलिस वाले लाए थे.





