ये हैं कानून के रखवाले, विडियो में देखिए नशे में धुत पुलिसवालों की नौटंकी

ड्यूटी-आवर में शराब पीने वाले इस कांस्टेबल को क्या अपने उच्च अधिकारियों का जरा भी डर नहीं? क्या राज्य के वर्दीधारी जवानों को अपनी ‘मर्यादा’ का तनिक भी ख्याल नहीं? क्या वर्दीधारी खुद ‘खाकी’ की इज्जत करना भूल गए हैं?


ढाबा मालिक ने आरोप लगाया कि दोनों पुलिस वाले नशे में धुत थे। खाने के पैसे मांगे तो गालियां दी और गाड़ी से बंदूक लाकर धमकाने लगा। दोनों ढाबे के बाहर जीटी रोड पर खड़े हो गए और वहां आने वाली किसी गाड़ी को रुकने नहीं दिया। इसी बीच दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने गाड़ी रोक ली और दोनों को फटकार लगाई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।
रात मेंं फ्री का खाना खाकर खाकी को रौब दिखाने वाले पुलिसकर्मी राजीनामा को लेकर अब सिफारिश ढूंढने में जुट गए हैं। थाना प्रभारी नवीन संधू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने हवलदार चंद्र प्रकाश व सिपाही राजेश को सस्पेंड कर दिया है। दोनों उनके ऊपर आरोप है कि ढाबा पर खाना खाने के बाद उत्पात मचाया।





