VIDEO : जैसे ही पति-पत्नी कुएं में कूदे, गांववाले उनके पास पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई

शराब के चक्कर में पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की शिवपुरी में जो हुआ, ऐसा देखने और सुनने को कम ही मिलता है। शिवपुरी-झांसी फोरलेन पर सिरसौद चौराहा इलाके में एक महिला ने अपने शराबी पति से तंग आकर कुएं में छलांग लगा दी। जैसे ही पति ने पत्नी को कुएं में कूदते देखा, तो उसने भी छलांग लगा दी। पानी से लबालब कुएं में दोनों को छलांग लगाता देखकर गांववाले मौके पर आए। आनन-फानन में कुछ लोग शराबी पति और पत्नी को बचाने के लिए कुएं में उतरे। दोनों डूब रहे थे।

नीचे उतरे लोगों ने दोनों को रस्सियों से बांधा और ऊपर खड़े लोगों ने एक-एक कर दोनों को खींचकर बाहर निकाल दिया। ऐसे में जरा सी भी देर होती तो अनहोनी हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और दोनों को समझाइश दी।

Back to top button