बहुत जल्द तीसरे बच्चे को जन्म देंगी राजकुमारी केट मिडिलटन

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन अपने लिए तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. केनसिंगटन पैलेस ने सोमवार को केट मिडलटन के गर्भवती होने की घोषणा की है. केनसिंगटन पैलेस ने कहा कि हमें इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राजकुमारी केट मिडलटन गर्भवती हैं और हम तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं.
इसे भी पढ़े: अभी अभी: उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका ने उठाये कठोर कदम, रुस और चीन…
बयान में यह भी बताया गया कि महारानी एलिजाबेथ इस खबर से बेहद खुश हैं. केट मिडलटन का महल में खास ध्यान रखा जा रहा है. हालांकि कई दिनों से यही कयास लगाए जा रहे थे कि 35 साल की केट मिडलटन गर्भवती हैं. विलियम और केट को पहले से ही जॉर्ज और शार्लोट नाम के दो बच्चे हैं. जॉर्ज की उम्र चार साल और शार्लोट की उम्र दो साल है.





