अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है आलू का रस

आलू के रस के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं। आलू के रस में बहुत पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन-सी और बी, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉसफोरस और कॉपर। ये सारे पोषक तत्व शरीर के सारे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये शरीर को इंफेक्शन से भी बचाते हैं और साथ ही साथ कई बीमारी से भी बचाते हैं। पोषक तत्व शरीर को इंफ्लेमेशन से लड़ने और नसों को आराम पहुंचाने में भी मदद करते हैं। आलू का रस ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है बल्कि घर की चीजों के लिए फायदेमंद होते है जैसे- बर्तनों में लगे रस्ट को भी कम करता है। आइए आलू के रस से होने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।
इम्यून सिस्टम बूस्ट करता है:
आलू के रस में विटामिन-सी होता है जो कोल्ट और इंफेक्शन से लड़ता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। तो रोजाना आलू का रस पीने से कई बीमारी दूर रहेंगे और साथ ही इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
अर्थराइटिस से राहत दिलाता है:
आलू के रस में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो अर्थराइटिस के कारण होने वाले दर्द, सूजन और लालीपन को कम करने में मदद करते हैं और साथ ही जोड़ों और मांसपेशियों में भी ताकत लाते हैं। इसके अलावा ये पीठ दर्द से भी राहत पहुंचाते हैं।
इसे भी पढ़े: जानिए कैसे मात्र 2 रुपए में दांतों के कीड़े से हमेशा के लिए पाए निजात…विडियो
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं:
आलू के रस में फाइबर, विटामिन ए, बी और सी होता है। ये सारे पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित लोग आलू के रस का सेवन करना शुरू कर दें।
कब्ज की समस्या को कम करता है:
आलू के रस में फाइबर उच्च मात्रा में होता है जो कब्ज के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। आलू का रस पाचन शक्ति भी बढ़ाने में मदद करता है।
सर्कुलेशन को बेहतर करता है:
आलू के रस में नियासिन होता है जो विटामिन-बी का एक कॉपोनेंट है। यह विटामिन शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और साथ ही ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाता है। इसके अलावा ये शरीर में बल्ड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।





