दिमाग के लिए बहुत लाभकारी हैं करौंदा

करौंदा एक तरह का जंगली पौधा होता है जो छोटी-छोटी झाड़ियों में उगता है, इसमें बहुत सारे कांटे भी होते हैं. इसका इस्तेमाल सॉस, ड्रिंक्स आदि बनाने में किया जाता है. करोंदे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसे सुपर फूड भी कहा जाता है, आज हम आपको करोंदे के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे है
1- अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन को कम करना चाहते है तो करोंदे का सेवन करे, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसके कारण इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे बार बार भूख का अहसास नहीं होता है और इसमें मौजूद रस बॉडी के अंदर जमा फैट को खत्म करके हमारे वजन और मोटापा घटाने का काम करता है.
2- करोंदे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते है जो बॉडी की इम्युनिटी पावर को स्ट्रांग बनाते है, जिससे हमारा शरीर हमेशा बीमारियो से बचा रहता है,
विटामिन E के इस्तेमाल से बालो का झड़ना हो सकता हैं कम..
3- दांतो के लिए भी करोंदे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, हाल में ही हुई एक रिसर्च के अनुसार करोंदे में बहुत सारे पोषक तत्वों के साथ भरपूर मात्रा में प्रोएंथोसायनिडीन मौजूद होता है जो दांतो को जीवाणुओं से दूर रखने में मददगार होता है, इसके अलावा यह हमारे मसूड़ों को भी कई रोगों से बचाने का काम करता है.
4- दिमाग के लिए भी करोंदे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से दिमाग और याददाश्त दोनों तेज हो जाते है,





