WhatsApp बिजनेस की भारत में टेस्टिंग शुरू, वेरिफाई हुआ अकाउंट

पिछले कुछ महीनों से खबर थी कि व्हाट्सऐप बिजनेस के लिए एक अलग ऐप लॉन्च कर सकता है. इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने जानकारी भी दी थी कि ऐप में वेरिफाइड अकाउंट्स की शुरुआत की जाएगी. यानी कंपनियां आधिकारित वेरिफाइड अकाउंट्स के जरिए ग्राहकों से संवाद कर पाएंगे.Verify account of WhatsApp business started in India

मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आई उससे पता चला कि यूजर्स आने वाले समय में एक पीले चैटबॉक्स से कंपनियों से सीधे संवाद भी स्थापित कर पाएंगे. बता दें कि इस चैट मैसेज को डिलीट करना भी नामुमकिन होगा लेकिन यूजर्स बात नहीं करने की स्थिति में कंपनियों को ब्लॉक कर पाएंगे.

फैक्टर डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने इस फीचर की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है. ये सर्विस कथित तौर पर बुक माय शो के साथ शुरू की गई है. बुक माय शो ने अपने यूजर्स को टिकट बुकिंग की कन्फर्मेशन भेजी है. एक यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर भी किया है.

स्क्रीनशॉट में लिखे मैसेज में कंपनी ने यूजर को जानकारी दी है कि हम इस चैट में आपको टिकट की कन्फर्मेशन भेजेंगे. अगर आप मैसेज नहीं चाहते तो STOP लिखकर भेजें. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुक माय शो के अलावा व्हाट्सऐप कैब प्रोवाइर ओला और होटल कंपनी ओयो के साथ भी हाथ मिलाने की तैयारी में है. इससे आने वाले वक्त में ओला के ग्राहकों को OTP और इनवॉयस व्हाट्सऐप पर ही मिलने लगे. 

Back to top button