भारत की शान के लिए वीर कुंवर सिंह ने किया संघर्ष: राजनाथ सिंह

पटना। बाबू वीर कुंवर सिंह ने भारत की आन-बाण और शान के लिए जीवन के अंतिम समय तक संघर्ष किया। अंग्रेजों से युद्ध के समय जब उनके खजाने खाली होने लगे तो कहा गया कि किसानों से कर की वसूली की जाये, लेकिन उन्‍होंने ऐसा करने से मना कर दिया। उनके दिल में किसानों के लिए प्रेम था।भारत की शान के लिए वीर कुंवर सिंह ने किया संघर्ष: राजनाथ सिंह

1857 की क्रांति में किसानों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। वीर कुंवर सिंह महाना शख्सियत थे। आज के युवाओं को उनका अनुसरण करना चाहिए। ये बातें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पटना के मिलर हाईस्‍कूल में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्‍सव समारोह में कही। गृहमंत्री ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह की तरह ही पीएम मोदी ने भी सर्जिकल स्‍ट्राइक किया है।

अब किसी दुश्‍मन को देश की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्‍मत नहीं है। इस मौेके पर राजनाथ सिंह ने चंपारण सत्‍याग्रह की भी चर्चा की। कहा कि महात्‍मा गांधी ने चंपारण सत्‍याग्रह कर अंग्रेजी हुकूमत की नीव कमजोर कर दी थी। उसके सौ साल पूरे होने पर बिहार सरकार और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरीके से चंपारण सत्‍याग्रह शताब्‍दी वर्ष मनाया, वह काफी सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button