वाराणसी: सीएम योगी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का किया स्वागत…

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने एक दिन के प्रवास पर रविवार की सुबह वाराणसी पहुंचे। नेपाल के प्रधानमंत्री का विमान नई दिल्ली से सुबह वाराणसी के लिए रवाना हुआ।  सुबह दस बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी पर वह एयर इंडिया के विमान से पहुंचे। एयरपोर्ट पर नेपाल के पीएम का मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी स्‍वागत किया। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्‍नी अर्जू देउबा और नेपाल के अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।

बाबा दरबार और नेपाली मंदिर में दर्शन पूजन के बाद नेपाली पीएम ने ताज होटल में विश्राम के साथ ही सीएम योगी के साथ शिष्‍टाचार मुलाकात कर आपसी संबंधों को विस्‍तार देने पर मंथन किया। इस दौरान यूपी और नेपाल के संबंधों को विस्‍तार देने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रशासिनक अधिकारियों ने भी नेपाल के अधिकारियों संग आपसी संबंधों को लेकर परिचर्चा की। वहीं विजिटर बुक में नेपाल के पीएम ने अपना संदेश भी दर्ज किया। अपने लगभग पांच घंटे के काशी प्रवास के दौरान नेपाल के पीएम की पूरी काशी यात्रा धर्म और आध्‍यात्‍म से युक्‍त रही।

बाबा दरबार परिक्षेत्र स्थित काल भैरव मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बाबा दरबार में गए और वैदिक परंपराओं के अनुसार बाबा का दर्शन पूजन और अनुष्‍ठान किया। इस दौरान उन्‍होंने नेपाल की सुख समृद्धि और शांति के लिए बाबा का आशीर्वाद मांगा। वहीं नेपाली मंदिर में नेपाली ब्राह्मण होने की वजह से मन्दिर अर्चक टेक नारायण बीच- बीच में प्रधानमंत्री से नेपाली शब्दों में मंत्रोच्चार कर रहे थे। इस पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा काफी प्रभावित नजर आए।

बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद वह नेपाली पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन परंपरागत तरीके से किया। नेपाली मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों का शिलान्यास नेपाल के प्रधानमंत्री ने किया तो इस दौरान वहां मौजूद वृद्ध माताओं से भी परिचर्चा कर उनका हाल पूछा। इसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री मंदरि में दर्शन पूजन करने के बाद बाद रवाना हो गए।

बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद नेपाल के पीएम और उनकी पत्‍नी श्रीकाशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। बाबा दरबार के गर्भगृह में वैदिक रीति रिवाजों के साथ नेपाल के पीएम ने बाबा काशी विश्‍वनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान वैदिक ब्राह्मणों के आचार्यत्‍व में पारंपरिक पूजन के साथ ही नव्‍य और भव्‍य कारिडोर परिसर का भी भ्रमण किया। साथ में मौजूद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नेपाल के पीएम को काशी के नव्‍य और भव्‍य स्‍वरूप के बारे में भी अवगत कराया। 

Back to top button