वंदे मातरम् पर भिड़े BJP-BSP के पार्षद, भाजपाई बोले- कभी नहीं सहेंगे राष्ट्रगान का अपमान

उत्तर प्रदेश के मेरठ में निगम पार्षदों की बैठक में वंदे मातरम् को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, टाउन हॉल के तिलक हॉल में सोमवार को निगम की बोर्ड बैठक में बसपा पार्षदों ने वंदे मातरम गाने की बयाज उसका ऑडियो चला दिया। जिसे लेकर भाजपा पार्षद आगबबूला हो गए और उन्होंने मेज व कुर्सियों पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद तो तब बढ़ गया जब भाजपा पार्षदों ने वंदे मातरम् गाना शुरू किया तो मुस्लिम पार्षद सदन से बाहर निकल गए। इस दौरान भाजपा और बसपा पार्षदों में जमकर खींचातानी हुई। वहीं बीजेपी पार्षदों का आरोप है कि वंदे मातरम् की जगह फिल्मी गीत गाया गया। जिसे लेकर भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया। वहीं मुस्लिम पार्षदों ने वंदे मातरम न गाते हुए अल्लाह हूं अकबर के जमकर नारे लगाए। जबकि बसपाईयों ने जय भीम नारे लगाए। इस बीच महापौर सुनीता वर्मा ने भी कुर्सी छोड़ दी। वहीं भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक सोमेंद्र तोमर पार्षदों से अपील करते रहे कि शांत हो जाओ। मगर इस दौरान पार्षदों ने हंगामा बंद नहीं किया। भाजपा पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि बैठक में राष्ट्रगान का अपमान किया गया। पार्षद विपिन जिंदल ने कहा कि हम राष्ट्रगान का अपमान बिल्कुल नहीं सहेंगे। वहीं भाजपा पार्षदों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सदन तब चलेगा जब पहले भाजपा पार्षदों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
पार्षदों में धक्का-मुक्की, गाली गलौज के बीच संपन्न हुई नगर निगम की परिचय बोर्ड बैठक में महापौर ने भाजपा पार्षदों को प्रस्ताव रखने का मौका तक नहीं दिया। जिसको लेकर भाजपाईयों ने सदन में जमकर हंगामा किया। भारत माता की जय, जय भीम और अल्लाह हूं अकबर के नारों से लगभग 27 मिनट तक सदन गूंजता रहा। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी सहित कई थानों की फोर्स टाउन हॉल पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बाहरी लोगों को सदन से बाहर खदेड़ा।
वहीं बसपा की पार्षद सविता ने सदन में बगैर महापौर की अनुमति के ही छह प्रस्ताव रख दिए। जैसे ही पार्षद ने प्रस्ताव पत्र पढ़ना बंद किया तो महापौर ने प्रस्तावों पर सदन की स्वीकृति किए बिना ही राष्ट्रगान शुरू करने को बोल दिया। जिस पर भाजपाई नारेबाजी करने लगे। सदन में राष्ट्रगान का भी जमकर अपमान हुआ। भाजपाइयों ने सदन में कोई भी प्रस्ताव पास न होने की बात कही। जबकि महापौर सदन में रखे गए प्रस्तावों को पास किए जाने की बात कह रही हैं। भाजपा पार्षदों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सदन तब चलेगा जब पहले भाजपा पार्षदों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी
निगम बोर्ड बैठक में दो बार वंदे मातरम गाया गया। एक बार सभी मुस्लिम पार्षद छोड़ कर बाहर गए, जबकि दूसरी बार सदन में अपनी कुर्सी पर ही बैठे रहे परिचय के दौरान भी मुस्लिम पार्षदों ने वंदे मातरम पर कमैंट्स किए। इसको लेकर बार-बार हंगामा हुआ।
नगर निगम की बैठक में आज करीब आधा घंटे तक जमकर हंगामा हुआ और बाहर के लोग भी सदन के अंदर घुस गए। सूचना मिलने पर सीओ समेत एसपी सिटी मानसिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के पार्षदों को शांत कराया। इस बैठक में मेयर सुनीता वर्मा, नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान और भाजपा से सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर और पार्षद शामिल रहें।





