उत्तराखंड : पलायन रोकने के लिए पहाड़ी जिलों से युवा कांग्रेस चलाएगी ये अभियान

प्रदेश युवा कांग्रेस राज्य के पहाड़ी जिलों से पलायन रोकने के लिए युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही निकाय चुनाव लडऩे को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी करेगी।उत्तराखंड : पलायन रोकने के लिए पहाड़ी जिलों से युवा कांग्रेस चलाएगी ये अभियान

उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस हर बूथ पर यूथ अभियान चलाएगी। इसके लिए तीन चरणों में काम किया जाएगा। पहले चरण में बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। दूसरे में नियुक्त बूथ अध्यक्षों को चुनाव तैयारी को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। तीसरे चरण में बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा। 

इसके अलावा युवा चित युवा हित अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें आम युवाओं से संवाद किया जाएगा। संवाद के दौरान सामने आने वाले मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। जिसे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रस्तुत किया जाएगा। 

श्वेत पत्र में दिए गए बिंदुओं को आने वाले लोकसभा चुनावों में घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर युवा के जिला उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

मातृत्व ही नहीं नेतृत्व अभियान भी  

युवा कांग्रेस जिला स्तर पर सामाजिक कार्यकर्ता एव आम युवती जो राजनीति में आने का मौका तलाश रही है, उनसे संवाद स्थापित करेगा। इसके बाद उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। जिससे कि युवा कांग्रेस में भागीदारी अधिकतम हो सके। बताया कि इन सभी अभियानों में समन्वयक की नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से जल्द की जाएगी।

Back to top button