उत्तराखंड: सचिन पायलट ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को लिया आड़े हाथ, बोले…

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम कम करने होंगे। इसके लिए कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सरकार पर लगातार दबाव बनाती रहेगी। उन्होंने ये भी कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन होना चाहिए। पायलट राजीव भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दून दौरे हैं। शुक्रवार को वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उनका काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
200 आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमा
मांगों को लेकर राजभवन कूच करने वाले 200 आंदोलनकारियों के खिलाफ डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्ताव ने बताया कि बुधवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के बैनर तले विभिन्न राज्य आंदोलनकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया था। पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला चौक पर रोका तो वह नहीं मानें और करीब तीन घंटे धरने पर बैठे रहे। इस पर जब उनसे रैली निकालने संबंधी अनुमति पत्र दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा सके। इस दौरान कई व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहना था और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया गया।
बयान को एडिट करने वाले पर हो कार्रवाई
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर वीडियो एडिट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट प्रभाकर उनियाल ने एक चैनल में बयान दिया गया। इस बयान के वीडियो को किसी ने एडिट किया है। एक राजनीतिक दल इस वीडियो को अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट व इंटरनेट मीडिया के अन्य माध्यम से वायरल कर रहा है, जिससे भाजपा की छवि को धूमिल किया जा रहा है।





