उत्तराखंड में अगले तीन दिन हो सकती है भरी बारिश , मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत 21 और 22 अगस्त को कुमाऊं मंडल में भारी बारिश हो सकती है।
जबकि, 23 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने सभी संबंधित विभागों को सूचित कर दिया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में 21 अगस्त से दोबारा भारी से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके तहत राजधानी देहरादून में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
राजधानी में हो सकती है एक या दो दौर की बारिश
राजधानी में कई दिन बाद रविवार को खिली तेज धूप की वजह से दिन का तापमान 6.7 डिग्री उछल गया। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने से कुछ राहत मिली।





