USISPF गठन से भारत-अमेरिका के रिश्तों को मिलेगी मजबूती

भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूती देने के लिए एक नए निकाय अमेरिका भारत रणनीतिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) का गठन किया गया है. यूएसआईएसपीएफ ने बयान में कहा कि इस गैरलाभकारी संगठन का मकसद द्विपक्षीय व्यापार को प्रोत्साहन देना है.USISPF गठन से भारत-अमेरिका के

साथ ही यह नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अर्थपूर्ण अवसरों का सृजन करेगा. यह संगठन उद्योग और सरकार के साथ मिलकर आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन, नवोन्मेषण, समावेशन और उद्यमशीलता के लिए काम करेगा.  

ये भी पढ़े: 48 साल बाद डोनाल्‍ड ट्रंप ने सेना के डॉक्‍टर को दिया ‘मेडल ऑफ ऑनर’

यूएसआईएसपीएफ के निदेशक मंडल में चेयरमैन जॉन चैंबर्स (कार्यकारी चेयरमैन, सिस्को), वाइस चेयरमैन पुनीत रंजन (वैश्विक सीईओ, डेलायट एलएलपी) और एडवर्ड मॉन्सर (अध्यक्ष इमर्सन इलेक्ट्रिक) शामिल हैं. बोर्ड के सदस्यों में इंदिरा नूयी (चेयरमैन एवं सीईओ, पेप्सिको) और अजय बंगा (अध्यक्ष एवं सीईओ, मास्टर कार्ड) शामिल हैं.

Back to top button