Jio के यूजर्स को मिल रहा है हर दिन केवल इतने मिनट का वॉयस कॉल

अपने 4G VoLTE नेटवर्क पर ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल का वादा करने के बाद रिलायंस जियो कुछ ग्राहकों के लिए कॉल 300 मिनट प्रतिदिन तक की लिमिट तय कर रहा है. रिपोर्ट्स से ये पता चला है कि कुछ ग्राहकों को कंपनी केवल हर दिन 300 मिनट ही वॉयस कॉल दे रही है. मालूम हुआ है कि कंपनी ने ये कदम ‘अनलिमिटेड कॉल’ फीचर के दुरुपयोग होने की वजह से उठाया है.

Users of Jio are getting a phone call only for so many minutes every day

फेसबुक से सामने आई पति की सच्चाई चुपचाप पत्नी का MMS बनाकर, वायरल किया वीडियो

रिलायंस जियो के प्रियॉरिटी टीम ने टेलीकॉम टॉक को ये पुष्टि दी कि वे कुछ ग्राहकों के लिए वॉयस कॉल की लिमिट प्रतिदिन 300 मिनट कर रहे हैं. टीम का कहना है कि कुछ ग्राहक इस अनलिमिटेड कॉल फीचर की मदद से प्रतिदिन 10 घंटे से भी ज्यादा कॉल कर रहे हैं. इसमें मार्केटिंग और प्रमोशनल कॉल भी शामिल हैं. ऐसे में हर तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है. हालांकि अभी प्रतिदिन के हिसाब से सीमा तय की गई है. इसमें हफ्ते के लिए कोई सीमा नहीं बताई गई है.

साथ ही सबको मालूम है कि Jio अपने जबरदस्त ऑफर्स के लिए जाना जाता है, चाहे जियो के टेलीकॉम ऑफर्स हों या जियोफोन की बात हो. इसके अलावा कंपनी JioFi पॉकेट 4G हॉटस्पॉट को भी सेल करती है. फिलहाल देशभर में त्योहारों की धूम रहेगी इस बीच कंपनी ने JioFi M2S की कीमतें 50 प्रतिशत तक पहले ही घटा दी थीं और कंपनी ने ये ऑफर केवल सितंबर अंत तक के लिया रखा था. लेकिन ग्राहक इसे अभी भी मात्र 999 रुपये में खरीद सकते हैं.

ग्राहकों को ये ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर मिलेगा, इस ऑफर को जियो की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. JioFi को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था. इस डिवाइस की डाउनलोड स्पीड 150Mbps और अपलोड स्पीड 50Mbps तक है.

Back to top button