बुधवार को करें लहसुन का इस्तेमाल, मिलेगा गणेश जी का आशीर्वाद और होगी धन की बारिश

भगवान गणेश जी को सभी दु:खों को हरने वाला कहा जाता हैं, अगर किसी पर गणेश जी की कृपा हो जाए तो असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं, हिन्दू धर्म के प्रमुख पांच देवी-देवताओं (सूर्य, विष्णु, शिव, शक्ति, गणपति) में भगवान गणेश की उपासना भौतिक, दैहिक व आध्यात्मिक कामनाओं की सिद्धि के लिए सबसे पहले और सबसे श्रेष्ठ मानी गई है, इसका कारण केवल भगवान गणेश के गणाध्यक्ष व मंगलमूर्ति होना ही नहीं बल्कि उनके साथ गणेश जी के परिवार की कृपा भी मिलती है।
बुधवार के दिन प्रात: काल स्नान आदि से निवृत्त होकर गणेशजी के मंदिर में दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से आपको नौकरी या अपने कार्य में जल्द ही शुभ फल मिलने लगेंगे।गणेश की पूजा के विशेष उपाय

बुधवार सुबह या शाम को स्नान कर ऋद्धि-सिद्धी सहित भगवान गणेश जी की मूर्ति के जल स्नान के बाद, उनके साथ पास में लाभ-क्षेम स्वरूप दो स्वस्तिक बनाएं, गणेश जी व उनके परिवार को केसरिया चंदन, सिंदूर, अक्षत व दूर्वा अर्पित करें।
गाय को हरी चारा खिलाएं :

प्रत्येक बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। घास न हो तो कोई हरी सब्जी भी हो सकती है। ऐसा करने से आपके घर के समस्त क्लेश दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति तथा समृद्धि बनी रहती है।
गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें :

बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। उन्हें सिंदूर चढ़ाने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर होती हैं। ये परेशानियां आपकी नौकरी या घर किसी से भी संबंधित हो सकती हैं।
इस मंत्र का करें उचारण :

श्रीगणेश – ऊं गं गणपतये नम:।
ऋद्धि – ऊं हेमवर्णायै ऋद्धये नम:।
सिद्धि – ऊं सर्वज्ञानभूषितायै नम:।
लाभ – ऊं सौभाग्य प्रदाय धन-धान्ययुक्ताय लाभाय नम:।
शुभ – ऊं पूर्णाय पूर्णमदाय शुभाय नम:।

इस मंत्र के उच्चारण के बाद भगवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, इसके बाद धूप व घी के दीप जलाकर गणेश की आरती करें और गणेश जी से अपनी इच्छानुसार वरदान मांगे। आपके व्यारे-न्यारे हो जाएंगे।

यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का भंडार है शुक्ल पक्ष में बुधवार के दिन अपने घर की साफ-सफाई करने के बाद गणपति की सफेद रंग की प्रतिमा स्थापित करें। ऐसा करने से घर में रहने वाली सभी नकारात्मक शक्तियां तथा ऊपरी बाधाएं जैसे भूत-प्रेत आदि का प्रभाव खत्म हो जाता है।





