इस बीमारी के लिए रामबाण इलाज हैं केला, ऐसे करें इस्तेमाल…

फलों का सेवन हमारे शरीर में ताजगी ला देता है। केला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। केला और दूध काफी समय से एक प्रचलित भोजन रहा है। अकसर लोग इसका सेवन वजन घटाने और ऊर्जा पाने के लिए करते हैं। यह हमारे शरीर में कई चीजों की पूर्ति करता है। 

केले का सेवन के फायदे

स्वस्थ ह्रदय के लिए और शरीर की थकान दूर करने में केला बड़ा मददगार होता है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में, तनाव कम करने, कब्ज और अल्सर की समस्याओं से निजात दिलाने में भी केला मदद करता है। 

केले से शरीर का तापमान भी नियंत्रित होता है। सुबह के नाश्ते में केला शामिल करना अच्छा है लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले के साथ ड्राई फ्रूट्स, सेब और अन्य फलों का भी सेवन करना चाहिए। 

केले में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा के संतुलन को बिगाड़ सकता है। इससे कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

सुबह खाली पेट केला खाने से भूख मर जाती है। जो शरीर के लिए अच्छा नहीं है। अधिकांश लोग रात में सोने से पहले केला खा लेते हैं, जबकि ऐसा भी नहीं करना चाहिए। रात में केले खाने से खांसी की समस्या हो सकती है।

ब्रेकफास्ट के बाद केले का सेवन करना चाह‍िए। केला खाने का सही समय सुबह 8 से 9 बजे का होता है। बशर्ते आप ब्रेकफास्ट कर चुके हों।

Back to top button