US रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पीएम मोदी के बारे क्या सोचते हैं शी जिनपिंग

अमेरिकी चीनी विशेषज्ञ ने दावा किया कि चीन के पीएम शी जिनपिंग भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को भारतीयों के हित में खड़ा होने वाला नेता मानते हैं। इसके साथ ही जिनपिंग यह भी मानते हैं कि मोदी चीन को रोकने के इच्छुक देशों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं

सीएसआईएस की बोनी एस ग्लेसर ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इसी बात से चीन परेशान है। क्योंकि अमेरिका और जापान के साथ मिलकर भारत काम कर रहा है। सीएसआईएस में चाइना पावर प्रोजेक्ट की निदेशक ग्लेसर के मुताबिक चीन को भारत के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों से कुछ लाभ होता नजर नहीं आ रहा है।

ग्लेसर ने कहा कि जिनपिंग ने भारत जाकर पीएम मोदी से रिश्ते सुधारने की कोशिश की लेकिन चीन सागर में उनकी गतिविधियां जारी रहने के कारण ऐसा कुछ नहीं हुआ। ग्लेसर ने कहा कि हिंद महासागर और अन्य समुद्री क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच जाहिर तौर पर मतभेद हैं। चीन अपने लिए भारत को बड़ी चुनौती मानता है।

चीन सैन्य ताकत के मामले में भारत से नहीं डरता और न हीं परमाणु हमले से डरता है। चीन राजनैतिक हालातों से डरता है। क्योंकि भारत बाकी के देशों के साथ मिलकर चीन का सामना करने के लिए तैयार है। जो दीर्घावधि में उसके लिए चुनौतियां पैदा कर सकता है।

आपको बता दें कि चीन ने भारत-भूटान-चीन सीमा के समीप सड़क निर्माण शुरू किया था जिसका निर्माण कार्य भारतीय सेना ने रुकवा दिया था। इसके बाद 16 जून से ही डोकलाम में भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है।

Back to top button