UPTET 2018: महज 2 घंटे में हुए एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन !

इलाहाबाद. UPTET 2018: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए आवेदन की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in में मंगलवार को 9 दिन बाद सुधार हुआ। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि एनआईसी और यूपीडेस्को के विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयास से शाम छह बजे के बाद सुधार हुआ है।

24 सितंबर से चली आ रही आवेदन की समस्या को देखते हुए कम्प्यूटर विशेषज्ञों ने मंगलवार को 11 से 6 बजे तक सर्वर बंद रखा था। .
इस दौरान सर्वर को पंजीकरण, प्रिंट आदि के लिए चार अलग-अलग भागों में बांटा गया। शाम छह बजे वेबसाइट दोबारा चालू हुई। 11 बजे वेबसाइट बंद होने तक 6.25 लाख पंजीकरण हो चुके थे लेकिन शाम छह बजे वेबसाइट दोबरा चालू हुई तो महज दो घंटे में एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो गया।
आठ बजे तक सवा सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। समस्या को देखते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं पीसी कुशवाहा व कम्प्यूटर विशेषज्ञ को इलाहाबाद से एनआईसी दफ्तर लखनऊ भेजा गया था।

Back to top button