UPSSSC PET Result 2023: जारी होने वाला है यूपी पीईटी रिजल्ट, जानें डेट

उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 20 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) की ओर से आयोजित होने वाली यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों में ही परिणाम का एलान आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर कर दिया जाए।
ऐसा इसलिए क्योंकि, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपीएसएसएससी के सचिव अवनीश सक्सेना ने कहा था कि दिसंबर के अंत तक या फिर अगले महीने यानी कि जनवरी के पहले सप्ताह में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। अब अगर ऐसा होता है तो फिर संभव है कि दिसंबर महीना समाप्त होने से पहले नतीजों का एलान किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी रिलीज की जाएगी। हालांकि, सही डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर ही विजिट करना चाहिए।
यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट जांचने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, पीईटी अंतिम/संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड या परिणाम लिंक खोलें। अब अपना विवरण दर्ज करके लॉग इन करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।
यूपी पीईटी परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी 6 नवंबर को जारी की गई थी। वहीं, आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को समय सीमा 15 नवंबर, 2023 तक का समय दिया गया था। इस दौरान निर्धारित शुल्क जमा करके प्रश्न पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराना था। वहीं, अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है। बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को किया गया था।





