होश में आते ही बच्ची ने खोला रेपिस्ट चाचा राज, कहा-सभी पढ़ रहे थे नमाज,मैं बन रही थी हवस…

UP के बिजनौर में चार साल की मासूम के साथ से दो महीने तक रेप हुआ था। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। आपको बता दें पीड़ित बच्ची ने न केवल दरिंदगी के उस खौफनाक मंजर के बारे में बताया है बल्कि रेप करने वाले शख्स की पहचान अपने चाचा के तौर पर भी की है। दरअसल बच्ची को मरा हगुआ समझकर आरोपी फरार हो गया था। हालत में सुधार होने के बाद मासूम ने अपना बयान दर्ज कराया, जिसके बाद 19 साल के आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया गया है। 

 

बातचीत में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपों के मुताबिक 5 नवंबर 2017 की शाम को बच्ची के चाचा ने उस वक्त दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जब मुस्लिम आबादी वाले राजपुरा इलाके के ज्यादातर पुरुष एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। 

ये हैं दुनियां का सबसे छोटा खूंखार हत्यारा, 8 वर्ष की उम्र में 3 बच्चों का बेरहमी से किया कत्ल

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स ने घर से एक सुनसान इलाके में ले जाकर बच्ची के साथ रेप किया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को ज्यादा खून बहने की वजह से बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज में सुधार नहीं होने पर उसे सर्जरी के लिए मेरठ के मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। यहां से कुछ दिन के बाद पीड़ित बच्ची को आगे के इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी कई सर्जरी करनी पड़ी। इस घटना को लेकर जिले में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पिछले दो महीने से बच्ची कुछ बोलने की हालत में नहीं थी, जिससे पुलिस के लिए आरोपी तक पहुंचना टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। इसके अलावा घटना के बाद कोई सुराग भी नहीं मिल रहा था। 

 

 

हालत सुधरने के बाद बुधवार को मासूम राजपुरा इलाके में स्थित अपने घर वापस आ गई। गुरुवार को जब पुलिसवालों ने बच्ची से आरोपी की पहचान को लेकर जानकारी मांगी, तो उसने अपने चाचा का नाम बताया। एसएचओ रमेश सिंह का कहना है, ‘पकड़ा गया शख्स बिजनौर के पित्तानहेड़ी इलाके का निवासी है। पांच नवंबर को वह राजपुरा आया था। जब गांव के लोग मस्जिद में नमाज के लिए गए हुए थे, इसी दौरान वह बच्ची को एक जर्जर इमारत में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची को बेसुध हालत में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गया।’ 

 

Back to top button