UP police admit card 2019: परीक्षा में जाने से पहले पढ़ लें यह अहम जानकारी

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। लेकिन अभ्यार्थियों को परीक्षा में जाने से पहले परीक्षा से जुड़े यह दिशा निर्देश भी जानने जरूरी हैं। जिन अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है वो इस लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

फोटो पहचान पत्र जैसै पैन कार्ड  / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस / फोटोयुक्त बैंक  पासबुक/मान्यता प्राप्त कॉलेज, स्कूल या यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया हुआ पहचान पत्र /  आधार काड, लाना आवश्यक है । उमीदवार को फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति के बिना परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पर अपनी रंगीन फोटो चिपका कर आना होगा, उम्मीदवार ध्यान दें कि वही फोटो चपका कर लाएं जो फॉम  भरते समय अपलोड
की गई थी, अन्यथा उनको परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उमीदवार को लिखित परीक्षा में गलत उतर देने के लए ऋणामक अकं दिए जाएंगे।
उतर बदलने के लिए श्वेत रंजक/ रबड़/ ब्लेड का प्रयोग निषेध है।
अगर श्वेत रंजक/ रबड़/ लेड का उपयोग किया जाता है, तो ऐसे उत्तर के लए ऋणामक अकं दिया जाएगा।
इसके लिए अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना डेट ऑफ बर्थ सब्मिट करना होगा और फिर अपने एडमिट कार्ड पर क्लिक करना होगा। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक नहीं दिख रहा है। यूपी पुलिस कांस्टेबल के 49,568  पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 व 28 जनवरी को किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नवंबर माह में पुलिस और पीएसी के लिए 49,568 भर्तियां निकाली थीं। इनमें आरक्षी नागरिक पुलिस की 31360 और आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कान्सटेबुलरी की 18208 वैकेंसी थी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। जो इसमें भी सफल होंगे उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।  इस भर्ती की खास बात यह है कि यह सीधी भर्ती है और इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

Back to top button