पर्यटन के क्षेत्र में यूपी नंबर वन, देश में मिला पहला स्थान

लखनऊ। देश का सबसे बड़ा राज्या यूपी एक बार फिर आसमान की उंचाईयों को छू रहा है। यूपी में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को ही परिणाम है कि इस साल पर्यटन के क्षेत्र में यूपी ने देश में पहला स्थान ग्रहण करने वाला राज्य हुआ है। इसके पीछे सीएम योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास शामिल हैं। उन्होंने अपने तकरीबन तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषण की जिसके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अनेक परिपथ चिन्हित किये हैं। इसमें रामायण सर्किट, बृज सर्किट, महाभारत सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, जैन सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट आदि प्रमुख हैं। इन परिपथों के सभी पर्यटक स्थलों के उच्चीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है।

भारतीय पर्यटकों के आगमन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2019 में इसका का द्वितीय स्थान था। इससे पहले वर्ष 2019 में 53,58,55,162 भारतीय पर्यटक प्रदेश में भ्रमण के लिए आये थें। इस अवधि में 47,45,181 विदेश पर्यटक भी प्रदेश में आये थे।

प्रदेष के पर्यटन विभाग की तरफ से केन्द्रीय, राज्य एवं जनपद स्तरीय विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों का नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पर्वों , महोत्सवों एवं मेलों आदि के आयोजन एवं इनके व्यापक प्रचार-प्रसार से पर्यटकों के लिए नये आकर्षण उपलब्ध हुए हैं।

वन्यजीव आदि से जुड़े अनेक स्थान भी प्रदेश में हैं

राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ प्राकृतिक सौन्दर्य के भी अनेक स्थान हैं। वन्यजीव आदि से जुड़े अनेक स्थान भी प्रदेश में हैं। विविधतापूर्ण पर्यटन आकर्षण से समृद्ध होने तथा पर्यटकों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश, देश-विदेश में महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

इस दौरान प्रदेश में अनेक परिपथ चिन्हित,इन परिपथों के सभी पर्यटक स्थलों के उच्चीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। विविधतापूर्ण पर्यटन आकर्षण से समृद्ध होने, पर्यटकों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश देश-विदेश में महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

Back to top button