यूपी: प्रयागराज, पटना में गंगा का जलस्‍तर बढ़ा, कई जिलों में बाढ़ के खतरे का हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश कई जिलों को आने वाले दिनों में बाढ़ के लिए हाई अलर्ट (High alert of flood) पर रखा गया है. यूपी के प्रयागराज में बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. राज्‍य के 16 जिलों में जहां बाढ़ का खतरा है, वे लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, गोंडा, संत कबीर नगर, बलिया, बाराबंकी, सीतापुर और मऊ शामिल हैं.  दरअसल ,  यूपी के ऊपरी राज्‍य उत्‍तरखंड में भारी बारिश हो रही है. इससे शरदा बैराज में जल स्‍तर बढ़ गया है और रेल अलर्ट जारी किया गया है. उत्‍तरखंड में भारी बारिश के चलते उत्‍तर प्रदेश में गंगा में जलस्‍तर बढ़ गया है. इससे उत्‍तरखंड के तीन जिलों और गंगा में बाढ़ के कारण यूपी के 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. यूपी में वहीं रोहिणी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि शारदा, घाघरा और राप्ती खतरे के निशान के करीब हैं.

Back to top button