यूपी: कमरे में सोती हुई किशोरी के साथ सा​मूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां दो किशोरों ने एक सोई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। मामला प्रकाश में आते ही पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया।

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर ब्लाक क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी अपने घर में सोई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही दो दलित किशोर उसके कमरे में घुसते ही दोनों ने उसे पकड़ लिया।

किशोरी के शोर मचाने पर एक ने जलते हुए बल्ब को फोड़कर अंधेरा कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उन दोनों के भागने के बाद किशोरी का शोर सुन गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। कमरे में उसके शरीर से काफी रक्तश्राव हो रहा था।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर रुद्रपुर सीओ अम्बिका राम, गौरीबाजार थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार राय और बैतालपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।

गांव को कुछ क्षण के लिए घेराबंदी कर घटना के बारे में छानबीन की गई। इधर आरोपी मौके पर नहीं मिले। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरीबाजार अश्वनी कुमार राय का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button