UP Board Result 2017 : पहले से नहीं किया ये काम तो रिजल्ट देखने में हो जाएगी बहुत देर

UP Board Result 2017 : उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड कुछ घंटो बाद ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। खबर के मुताबिक दोपहर 12 बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा। पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट मई महीने के आखिरी तक आने वाले थे लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। यहां देखें रिजल्ट – https://goo.gl/jN7nvEUP Board Result 2017 : पहले से नहीं किया ये काम तो रिजल्ट देखने में हो जाएगी बहुत देर
 

आपको बता दें कि रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। अगर आपने पहले से ये काम नहीं किया तो आपको रिजल्ट देखने में बहुत देर हो सकती है। ऐसा करने से छात्रों को बचना चाहिए। छात्रों को रिजल्ट से देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जान खतरे में डालकर..ये क्या कर रही हैं कैटरीना क

एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सेव जरूर कर लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें।

रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला के वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
 
Back to top button