UP मौसम अलर्ट: ठंड से अभी राहत नहीं, आज कोहरे संग बारिश के आसार

ठिठुराने वाली सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पछुआ हवा के कारण पारा ज्यादा ऊपर नहीं जा पा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी सुबह कोहरा रहने की संभावना है। दिन में बादलों की आवाजाही रह सकती है। एक दो स्थानों पर इस दौरान बूंदाबांदी भी हो सकती है।

देश के उत्तर पश्चिम हिस्से के ऊपर बने दबाव के क्षेत्र का असर दोपहर बाद तक दिख सकता है। वहीं, रविवार को सुबह लोगों को घने कोहरे ने परेशान किया। इसके पूर्व शनिवार की रात को भी कोहरा गहरा गया था। अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुरादाबाद में शीतलहर जारी, एक किसान की मौत

मुरादाबाद में रविवार बेहद ठंडा रहा। आसमान दिनभर कोहरे की चादर छाई रही, जिससे धूप के दर्शन नहीं हुए। मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। रामपुर के बिलासपुर में किसान की मौत ठंड लगने से हो गई। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुरादाबाद में आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

रामपुर में शीतलहर चलने से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। सुबह से पूर्वाह्न तक और पूरी रात कोहरे की चादर सड़कों पर बिछी होने से सड़क का दिखना भी दुश्वार हो गया है। तीसरे पहर को कुछ देर के लिए सूरज चमका। कड़ाके की ठंड के चलते बिलासपुर क्षेत्र के नरखेड़ा गांव निवासी कुतुबद्दीन अली (70 वर्ष) की ठंड लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेगा 3000 रुपये

मरुधर एक्सप्रेस 7 घंटे लेट लखनऊ पहुंची
कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें पांच से सात घंटे लेट हो रही हैं। रविवार को बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, 13414 फरक्का साढ़े तीन घंटे, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ ढाई घंटे, 12542 लोकमान्य तिलक गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, 12430 नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12238 बेगमपुरा सवा घंटे, 13430 आनंदविहार मालदाटाउन चार घंटे, 14854 मरुधर पौने सात घंटे, 19269 पोरबंदर मोतिहारी एक्सप्रेस तीन घंटे, 19321 इंदौर राजेंद्रनगर पौने पांच घंटे, 14650 सरयू यमुना सवा चार घंटे की देरी से चारबाग स्टेशन पहुंची।

कोहरे से तीन घंटे तक लेट रही उड़ानें
रविवार को कोहरे की वजह से शारजाह से सुबह 8:45 बजे राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने वाली इंडिगो की अन्तरराष्ट्रीय उड़ान करीब सवा घंटा देरी से पहुंच सकी। इसके अलावा मुंबई से 10:05 बजे आने वाली गो एयर की उड़ान करीब ढाई घंटे, दिल्ली से 2:40 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान करीब दो घंटे, मुंबई से 3:10 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान करीब एक घंटा और कोलकाता से शाम 5:10 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 50 मिनट देरी से अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंच सकी।

लखनऊ से सुबह 6:45 बजे मुंबई जाने वाली गो एयर की उड़ान करीब 3:30 घंटा देरी से उड़ान भर सकी। यहां से सुबह 6:50 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब एक घंटा, सुबह 8:10 बजे पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब 2 घंटा 1:35 बजे मुंबई जाने वाली गो एयर की उड़ान करीब पौने तीन घंटे, 3:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब सवा तीन घंटे, शाम 4:30 बजे देहरादून जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब एक घंटा, शाम 5:40 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब एक घंटा और शाम 6 बजे मुंबई जाने वाली गो एयर की उड़ान करीब एक घंटा देरी से अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button