UP: फर्रूखाबाद में स्कूल के बाहर मिली बम जैसी DEVICE, ऐसे ही पहले भी मिला था TIME बम

फर्रुखाबाद. यूपी के फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह स्कूल के पास संदिग्ध बम मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ता को सूचना दी, लेकिन 2 घंटे बाद बीत जाने के बाद भी बम निरोधक दस्ता नहीं पहुंचा। सुरक्षा को देखते हुए आसपास के लोगों को हटा दिया गया है।UP: फर्रूखाबाद में स्कूल के बाहर मिली बम जैसी DEVICE, ऐसे ही पहले भी मिला था TIME बम

अध‍िकारियों ने क्या कहा…

– फर्रुखाबाद सदर सीओ देवेंद्र कुमार ने कहा, ”ये हाथ से बनाई गई कोई डि‍वाइस है। जिसकी जांच करने के लिए लिए कानपुर से टीम आ रही है। तबतक हमारी लोकल BDS टीम ने उसे हैडिल करके पानी में डाल दिया है। बम के आसपास पानी का ड्रम लगा दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए लोगों को आसपास से हटा दिया गया है।”

इसे भी देखें:- रिमांड ख़त्म होने के बाद आज एक बार फिर कोर्ट में पेश होगी हनीप्रीत, हो सकते हैं ये बड़े अहम खुलासे

इससे पहले भी मिल चुका बम

– 7 सितंबर गुरूवार को कोतवाली इलाके के इस्माइलगंज जिंदा बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया था। जिंदा बम इस्माइलगंज इलाके में रहने वाली उर्मिला के घर के बाहर मिला था।
– बम को लाल रंग के टेप से उसे लपेटा गया था। उसके उपर एक घड़ी लगी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बम के आस-पास ड्रम में पानी भर कर रख दिया था। BDS की टीम ने टाइम को डिफ्यूज किया था। हालांकि ये पुष्ट‍ि नहीं हो पाई थी कि बम कितना शक्तिशाली था।
Back to top button