UP: ठंड का कहर, प्रयागराज में सभी स्कूल-कॉलेज 5 जनवरी तक बंद

पर्वतीय अंचलों में हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में जारी शीतलहर के चलते आम जनजीवन प्रभावित है। प्रयागराज में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके मद्देनजर रखते हुए प्रयागराज जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल और कालेज 5 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिये हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने रविवार को बताया कि जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश पर जिले में कड़ाके की ठंड़ के कारण सभी विद्यालयों को 23 दिसंबर से पांच जनवरी तक बंद रखने के निदेर्श दिए गये हैं। परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों को जारी निदेर्श में इसका कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

पर्वतीय अंचलों में दो-तीन दिन पहले बर्फबारी का असर संगम नगरी में साफ दिखलाई पड़ रहा है। बफीर्ली हवाओं के कारण दांत किटकिटाने वाली सर्दी से शहर का जन-जीवन पटरी से उतर गया है। शहर में सुबह घना कोहरा छाये रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ से फिर आई बड़ी खबर, 25 दिसंबर को खुद पीएम मोदी…

लखनऊ में 24 दिसंबर तक स्कूल बंद

ठंड के कहर को देखते हुए लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश बढ़ा दिए हैं। अब इंटर तक के सभी कालेजों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय समेत अन्य महाविद्यालय अब 23 व 24 दिसंबर को भी बंद रहेंगे। अवकाश देखते हुए लविवि प्रशासन ने 23 व 24 दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं।

Back to top button