UP के नोएडा में बिल्डरों पर कानून का शिकंजा, 3 पर लगा गैंगस्टर एक्ट
दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने तीन रियल स्टेट कारोबारियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी बिल्डर फ्लैट देने के बहाने लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी कर चुके हैं. इससे पहले भी पुलिस कई बड़े बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, लोगों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले बिल्डरों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. सायरस ग्रुप के मालिक कुणाल डोगरा, उसके पिता सुरेंद्र डोगरा और सहनिदेशक राहुल सिंघानिया पर अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने तीन बड़े बिल्डरों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया.
इसे भी देखें:- मिशन 2019: ये दो महिला दिग्गज नेता बिगाड़ेंगी अमित शाह का पूरा खेल!
आरोपी बिल्डरों पर पीड़ित लोगों को फ्लैट देने का झांसा देकर करोड़ों रुपयों की ठगी करने का आरोप है. इनके झांसे में आए कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी. तीनों आरोपी पीड़ितों को जल्द ही नया फ्लैट देने का बहाना दे रहे थे. हालांकि, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कुछ समय पहले हो चुकी है.





