UP के आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दो बदमाश, चार गिरफ्तार

आजमगढ़। बदमाशों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस का अभियान जारी है। आज सुबह पुलिस की दो बाइक पर जा रहे चार बदमाशों से भिड़ंत हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने भी इसका माकूल जवाब दिया। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने चारों को दबोचने में सफलता प्राप्त की।UP के आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दो बदमाश, चार गिरफ्तार

आजमगढ़ के गंभीरपुर व रानी की सराय थाना क्षेत्र में सुबह पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए तथा दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। चारों बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। सभी बदमाश मेहनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

घायल बदमाशों में पंकज व मुन्ना उर्फ तिलकराज हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में अमरजीत व रवि साहू हैं। इनके पास से दो पिस्टल भी बरामद की गई है। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि इन सभी पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। डीआईजी विजय कुमार ने पुलिस टीम को 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button