विडियो: देख लीजिए, यही होता है अनसेफ जगह गाड़ी पार्क करने वालों का हश्र

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपनी गाड़ी को कहीं भी, किसी भी अनसेफ जगह पार्क कर देते हैं. गाड़ी को हमेशा सेफ जगह ही पार्क करनी चाहिए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो. लेकिन हम हर रोज ऐसा नजारा देखते हैं कि लोग अपनी बाइक को तंग गलियों में या कम स्पेस वाले दुकानों के सामने बिना कुछ सोचे समझे पार्क कर देते हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती है. ऐसा नहीं है कि हमेशा दिक्कत आने-जाने वाले लोगों को ही होगी. कभी ऐसा भी हो सकता है कि तंग जगहों पर अपनी गाड़ी पार्क करने वाले लोग ही मुसीबत में फंस जाएं. ऐसा ही एक वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर शेयर किया है, जिसमें गाड़ी को पार्क करने वाला शख्स खुद ही मुसीबत में फंस जाता है.
दरअसल, कर्नाटक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डी रूपा ने इस संबंध में ट्विटर पर एक चेतावनी दी है कि गाड़ी को हमेशा सेफ जगह पर ही पार्क करें. उन्होंने इस घटना से संबंधित एक वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर भी शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपनी बाइक को एक किराना स्टोर के सामने तंग जगह पर पार्क करने की कोशिश कर रहा है. गाड़ी पार्क करते समय उस शख्स के साथ जो हुआ वो जीवन भर इस घटना तो भूल नहीं सकता है. डी रूपा ने यह वीडियो बीते शुक्रवार को शेयर किया था. यह वीडियो सीसीटीवी फुटेज के रूप में है.
यह भी पढ़ें: जब इस फिल्म में अपने को-एक्टर को 22 बार किस करके फेमस हो गई थीं अदिति राव हैदरी
माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर शेयर किया गया यह वीडियो 30 सेकेंड का है. इस वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक को अनसेफ जगह पर पार्क करने की नाकाम कोशिश करता है, तभी वह अपना संतुनल खो देता है और देखते ही देखते बाइक के साथ गिरता है और नजरों से गायब हो जाता है. वह शख्श जहां बाइक पार्क कर रहा था वो जगह ऊंचाई पर थी और वहां काफी कम स्पेस था. किराना स्टोर के नीचे से एक सड़क मारग बना हुआ था, वो शख्स अपनी बाइक के साथ नीचे सड़क पर गिर जाता है. जैसे ही वह नीचे गिरता है, उसकी मदद के लिए दुकानदार और वहीं खड़े लोग उसकी मदद के लिए भागे चले आते हैं. सौभाग्य से उस शख्स को काफी ज्यादा चोट तो नहीं आई, लेकिन इस घटना ने उसको और अन्य लोगों को एक सबक दे दिया कि गाड़ी हमेशा सेफ जगह पार्क करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: हमारे जवान सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं, दुनिया भर में शांति स्थापित कर रहे हैं- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
ट्विटर पर इस वीडियो के शेयर करते ही लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर दी. इस वीडियो को अभी तक 900 लोगों ने लाइक किया है और 460 लोगों ने कमेंट किए. यह घटना कहां कि है इसके बारे में अभी पता नही चल सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह घटना बीते 20 सितंबर की है. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, यह वास्तव में चौंकाने वाली घटना है, लेकिन सराहना उन लोगों की करनी चाहिए जो उस शख्स को बचाने के लिए भागे-भागे आए, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि लोग खड़े होकर वीडियो बनाने में मशगूल हो जाते हैं.’
Park your vehicles in a safe place— pic.twitter.com/mbi1m9JF5k
— D Roopa IPS (@D_Roopa_IPS) October 27, 2017





