अमेरिका के अलास्का में दिखा अनोखा जीव, लोगों ने कहा- आ गया एलियन

अलास्का: कई बार ऐसे जीव या वनस्पति  सामने आते हैं जिन्हें देखकर दुनियाभर के लोग हैरानी में पड़ जाते हैं. इनके बारे में वैज्ञानिकों  तक को कोई जानकारी नहीं होती है. ये जीव और वनस्पति हम इंसानों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं होते हैं. ऐसा ही एक समुद्री जीव अमेरिका के अलास्का में समुद्र से मिला है. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जानिए इस अनोखे समुद्री जीव के बारे में…

आइसलैंड के पास मिला अनोखा समुद्री जीव

अमेरिका (USA) के अलास्का (Alaska) में प्रिंस ऑफ वेल्स आइसलैंड (Prince of Wales Island) के समुद्री तट पर पेड़ की जड़ जैसा दिखने वाला ये समुद्री जीव (Sea Creatures) मिला है. इस समुद्री जीव की बनावट पीपल के पेड़ की जड़ जैसी है. इसे अल्फोर्ड नामक एक महिला ने सबसे पहले देखा और इसका वीडिया बना लिया. अब ये वीडियो और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. लोग इस जीव के बारे में जानने को उत्सुक हैं कि इतना अजीब दिखने वाला ये जीव आखिर कौन है

सोशल मीडिया पर समुद्री जीव के एलियन होने का दावा

बता दें कि ये अनोखा समुद्री जीव (Sea Creatures) ऑरेंज कलर का है. पीपल की जड़ की तरह दिखने के अलावा इसके कई अन्य छोटे अंग भी हैं और ऊपर की तरफ ये गोल है. इस समुद्री जीव के ऊपर की तरफ लाल रंग के कुछ निशान भी हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसके ऑक्टोपस या एलियन होने का दावा भी कर रहे हैं.

क्या है इस अजीबोगरीब समुद्री जीव का नाम

जान लें कि अलास्का के प्रिंस ऑफ वेल्स आइसलैंड के पास साराह नामक महिला ने इस अनोखे जीव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. साराह के अनुसार, इस समुद्री जीव का नाम बास्के स्टार है. साराह ने बताया कि उन्होंने इस समुद्री जीव का वीडियो बनाने के बाद वापस समुद्र में छोड़ दिया. उन्होंने समुद्री जीवको कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

दुनियाभर में चर्चा का विषय बना ये समुद्री जीव

गौरतलब है कि साराह द्वारा बनाए गए इस अजीबोगरीब समुद्री जीव के वीडियो को फेसबुक पर अब तक 62 हजार से ज्यादा यूजर शेयर कर चुके हैं और 4 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं.

समुद्र में छुपे हैं हैरान करने वाले कई राज

अलास्का में समुद्र से इस अजीबोगरीब समुद्री जीव के मिलने के बाद फिर एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि समुद्र के अंदर बहुत सारे ऐसे राज छुपे हुए हैं जिनके बारे में इंसान को कोई जानकारी नहीं है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button