केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताश्री मोहन कंवर चम्पावत की पार्थिव देह पंच तत्वों में हुई विलीन, अन्तिम संस्कार में उमड़ी भीड़

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताश्री मोहन कंवर चम्पावत की पार्थिव देह पंच तत्वों में विलीन हो गई। सोमवार को दोपहर जोधपुर में नागौरी गेट कागा स्थित राजपूत शमशान गृह में सम्पूर्ण विधि विधान से अन्तिम संस्कार किया गया।

इकलौते पुत्र जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत माताजी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले अजीत कॉलोनी स्थित निवास स्थान से श्रीमती मोहन कंवर की अंतिम विदाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद शव यात्रा नागौरी गेट स्थित राजपूत शमशान गृह पहूंची जहां पर विधि विधान से अन्तिम संस्कार किया गया।

jagran

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर गत काफी समय से बीमार थीं। उनका काफ़ी समय से श्वास सम्बंधी बीमारी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। सरल सौम्य स्वभाव की धनी धार्मिक प्रवृत्ति की मोहन कंवर चम्पावत समाजसेवा से जुड़ी रही। शेखावत की माता ने रविवार रात को दिल्ली एम्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली। देर रात श्रीमती मोहन कंवर का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से एंबुलेंस से जोधपुर के लिए रवाना किया गया। मंत्री शेखावत परिवार के सदस्यों के साथ ही सड़क मार्ग से सुबह करीब दस बजे माताश्री का शव के साथ जोधपुर पहुंचे। यहां पर पहुंचते ही मंत्री शेखावत की बहनें और परिवार के सदस्य फूट फूट कर रोने लगे। ऐसे में माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद दिन में एक बजे शेखावत के अजित कॉलोनी आवास शव यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामिल हुए।

ये लोग हुए शामिल

मंत्री शेखावत की माताजी मोहन कंवर की शव यात्रा में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी पी चौधरी, पूर्व सांसद सी आर चौधरी, महाराजा सूरवीर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, विधायक पब्वाराम विश्नोई , जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, उप महापौर किशन लड्ढा, शेरगढ़ पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवम् पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शंभू सिंह खेतासर , पूर्व न्यास सदस्य रविन्द्र सिंह मामडोली देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, करणी सिंह खींची, अचल सिंह मेड़तिया, महावीर सिंह राठौड़, संदीप काबरा, अतुल भंसाली, पूर्व विधायक जोगारामपटेल , शैतान सिंह, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, प्रधान अनुश्री पूनिया, देहात उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, रावल ज्यानी, गिरवर सिंह शेखावत, नरेश सुराणा, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, सामाजिक न्याय मंच के लोकेन्द्र सिंह कालवी, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, नगर निगम दक्षिण में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान, कांग्रेस नेता पूर्व जेडीए अद्यक्ष राजेन्द् सोलंकी, परसराम विश्नोई, राजसिको के निदेशक सुनील परिहार, कांग्रेस नेता प्रो अय्यूब खान, अनिल टाटिया, मृगेंद्र सिंह भाटी, सुयोग काबरा, राम सिंह संजू निगम पार्षद, सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शिक्षक नेता डा डी एस खींची, प्रो एन एस शेखवत, प्रो जसराज बोहरा, प्रो रमन दवे, कैलाश डागा, जोधपुर इंडस्ट्रिज एसोसिशन के अशोक बाहेती, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह, जगत नारायण जोशी, भोपाल सिंह बडला, छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद भगासरा, कैलाश बेड़ा, रविन्द्र सिंह राणावत, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष , मोर्चा अध्यक्ष एवम् बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग शामिल हुए।

गमगीन माहौल में मंत्री शेखावत ने दी मां को मुखाग्नि

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी श्रीमती मोहन कंवर की अंतिम विदाई यात्रा अजीत कॉलोनी स्थित निवास से

दोपहर करीब एक बजे रवाना हुई जो, सर्किट हाउस कमला नेहरू कॉलेज के सामने से होकर पावटा चौराहा, खेत सिंह का बंगला होते हुए नागौरी गेट स्थित श्री राजपूत शमशान गृह पहुंची। जहा पर दोपहर में सम्पूर्ण विधि विधान से अन्तिम संस्कार किया गया। पिता शंकर सिंह शेखावत, डॉक्टर बी एस जोधा, दुर्गादास सिंह राठौड़, शिवदास सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह राठौड़, रविन्द्र सिंह मामडोली सहित परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मंत्री गजेंद सिंह शेखावत ने माताश्री मोहन कंवर को मुखाग्नि दी।

Back to top button