केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया भर्ती

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जानकारी के मुताबिक उनका शुगर लेवल बढ़ गया है। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया भर्ती

उन्हें आज सुबह कुछ बैचेनी महसूस हो रही थी। जिसके बाद उनकी जांच की गई। जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर परिवार का कहना है कि उन्हें रात से हल्की बैचेनी हो रही थी। सुबह जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वायरव बताया था। फिलहाल वह तीन-चार दिन अस्पताल में ही एडमिट रहेंगे। नरेंद्र तोमर को हाल ही में मध्य प्रेदश भाजपा चुनाव समन्वय समिति का अध्यक्ष चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button