केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा-कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की भरमार, PM मोदी ने देश को दी विकासोन्मुखी सरकार

: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं से भाजपा के विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ बागेश्वर से किया। नुमाइसखेत मैदान में जनसभा के दौरान उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर कांग्रेस पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान 2जी, 3जी समेत देश में कई अन्य घोटाले हुए। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार ने अपने अब तक के सात के साल के कार्यकाल में देश को विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिय। राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी पीएम मोदी पर घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता। हमने भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी सरकार दी है।

रविवार को कुमाऊं की यात्रा कुमाऊं के बागेश्वर से प्रारंभ हुई। इसके तहत जनता के द्वार तक जाकर घोषणा पत्र पर अमल एवं पूरे किए गए वादों की जानकारी दी जाएगी। नए सुझाव भी लिए जाएंगे। यात्रा के शुभारंभ अबवसर पर लगभग 10 हजार लोगों के आने का लक्ष्य रखा गया था और मैदान भी जनता से खचाखच भरा था। प्रतिदिन यात्रा सौ से 150 किमी की रहेगी। गढ़वाल में 2660 और कुमाऊं में 1890 किमी की यात्रा तय की गई है। यह यात्रा कुमाऊं के सभी जिलों में पहुंचेगी। राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में पहले ही जनरथ भेजा गया है। जिसमें सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा है। कांग्रेस परिर्वतन की बात करती है। सीडीएस विपिन रावत को एक आदमी की मृत्यु कह रही है। राहुल गांधी के इस बयान को भी जनता के बीच ले जाया जाएगा।

सीएम का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

बागेश्वर पीडब्ल्यूडी तिराहे पर मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं प्रदेश महासचिव बालकृष्ण को भी गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसी खनन व शराब माफियाओं को सरंक्षण देकर प्रशासन को कमजोर करने का आरोप सरकार पर लगा रहे हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि शराब माफियाओं के लॉकडाउन में बंद दुकानों के अधिभार को माफ कर उनको सरंक्षण दिया जा रहा है।

Back to top button