कर्ज की समस्या से न हो परेशान, लाल के किताब के इन उपाय से मिलेंगे कई लाभ

लाल किताब एक ज्योतिष पुस्तक है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित सभी तरह की परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि लाल किताब में वर्णित उपायों को करने से इंसान को कर्ज से मुक्ति मिलती है और कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

लाल के किताब के उपाय (Lal kitab ke Upay)
अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए सोमवार को पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। साथ ही सच्चे मन से ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से जातक की सभी मनचाही इच्छा पूर्ण होती है।
अगर आप जीवन में वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो बिना जरूरत की चीजों को घर से बाहर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सुख-शांति का वास होता है।
शनिवार के दिन एक पात्र में सिक्का और सरसों का तेल डालकर उसमें अपनी परछाई देखें। इसके बाद उसे किसी गरीब को दें। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से जातक को सभी प्रकार के दोषों से छुटकारा मिलता है।
कर्ज की समस्या को खत्म करने के लिए नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल दान करें और रात्रि में सोने से सिरहाने पर किसी बर्तन में जौ भरकर रखें। इसे सुबह होने पर जानवर को खिला दें। मान्यता है कि उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

Back to top button