मिशन गुजरात फतह के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आरम्भ की गौरव यात्रा

मिशन गुजरात फतह के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरदार पटेल की जन्म स्थली करमसद से आज भाजपा गौरव यात्रा को आरम्भ किया. अमित शाह ने इसके पूर्व करमसद में सरदार वल्लभभाई पटेल के घर जाकर वंदन किया फिर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.Under Mission Gujarat Fatah

गौरतलब है कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों की 149 सीटों पर 15 अक्टूबर तक गुजरात गौरव यात्रा निकालेगी. जिसमें भाजपा के शासन में पिछले दो दशक में आई विकास क्रांति के गौरव को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. इस यात्रा के बहाने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के कारण गांवों में ढीली हुई पकड़ को मजबूत किया जाएगा. यात्रा की पंचलाइन ‘हूं विकास छू, हूं गुजरात छू’ रखी गई है, जो कांग्रेस के प्रचार का जवाब है.

इसे भी पढ़े: राहुल को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी जाने की नहीं मिली इजाजत, प्रशासन ने कही ये बड़ी बात…

बता दें कि करमसद से निकलने वाली यात्रा का नेतृत्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल करेंगे, जबकि पोरबंदर से निकलने वाली यात्रा का नेतृत्व वाघाणी करेंगे. मुख्यमंत्री यात्रा में समय-समय पर शामिल होते रहेंगे. हार्दिक पटेल के आरक्षण आंदोलन को देखते हुए इस यात्रा का नेतृत्व भी दो पाटीदार नेता ही कर रहे हैं. यात्रा का प्रभारी पूर्व मंत्री गोरधन झडफिया व पूर्व मंत्री कौशिक पटेल को बनाया है. इस यात्रा में बताया जाएगा कि भाजपा ने 22 साल के पारदर्शी सुशासन में गुजरात को देश के विकास का मॉडल बना दिया. प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य का तेजी से विकास हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में महासम्मेलन में इस गौरव यात्रा का समापन करेंगे.

Back to top button