बेकाबू कार ट्रक के नीचे घुसी, अपना बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवक की मौत

मोहाली. सभरवाल वार्ड-13 का पुनीत दोस्तों के साथ अपने बर्थ-डे की पार्टी मनाकर घर लौट रहा था। लेकिन सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा गुरुद्वारा सिंह शहीदां से राधास्वामी लाइट पॉइंट की ओर जाने वाली रोड पर हुआ। गाड़ी की स्पीड तेज थी, जिसके चलते कर्व मोड़ पर बैलेंस बिगड़ गया और कार रेलिंग क्रॉस करती हुई ट्रक में घुस गई। 
बेकाबू कार ट्रक के नीचे घुसी, अपना बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवक की मौत

ट्रक से टकराते ही हुआ धमाका…

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब इनोवा कार ट्रक से टकराई तो वहां जोरदार धमाका हुआ। धमाके का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद लोगों ने कार को टोचन डालकर ट्रक के नीचे से निकाला। मृतक पुनीत सभरवाल की उम्र 26 साल थी और वह मोरिंडा का रहने वाला था।

35 मिनट बाद न पुलिस आई, न एंबुलेंस

लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और 108 नंबर एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन 35 मिनट तक वह नहीं आए। लोगों ने गाड़ी तोड़कर पुनीत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: इस्तीफा देंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या…!

भाई के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

इस हादसे की जांच कर रहे मटौर थाना के अधिकारी बख्शीश सिंह ने मीडिया को बताया कि अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। उसके परिजनों का कहना है कि पुनीत का भाई विदेश में है। उसके आने पर ही मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Back to top button